ओएनजीसी में निदेशक मानव संसाधन, अलका मित्तल (Alka Mittal) को भारत के सबसे बड़े तेल और गैस उत्पादक तेल और प्राकृतिक गैस निगम (Oil and Natural Gas Corporation - ONGC) के नए अंतरिम अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह महारत्न कंपनी में शीर्ष पद संभालने वाली पहली महिला हैं। वह सुभाष कुमार (Subhash Kumar) की जगह लेंगी, जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। वह अंतरिम प्रमुख के रूप में भी कार्यरत थे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू नवम्बर 2021, Download Monthly Hindu Review PDF in Hindi


अलका मित्तल को 1 जनवरी, 2022 से छह महीने की अवधि के लिए या पद पर नियमित पदधारी की नियुक्ति तक, या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक के लिए नियुक्त किया गया है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • ओएनजीसी मुख्यालय: वसंत कुंज, नई दिल्ली;
  • ओएनजीसी की स्थापना: 14 अगस्त 1956।