केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (AISHE-All India Survey on Higher Education) 2019-20 की रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले पांच वर्षों (2015-16 से 2019-20) में छात्रों के नामांकन में 11.4% की वृद्धि हुई है और 2015-16 से 2019-20 तक उच्च शिक्षा में महिला नामांकन में 18.2 फीसदी की वृद्धि हुई है। AISHE 2019-20 उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण की श्रृंखला का 10वां संस्करण है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इसे प्रतिवर्ष जारी किया जाता है।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


AISHE 2019-20 की प्रमुख विशेषताएँ-

  • उच्च शिक्षा में कुल नामांकन- 3.85 करोड़
  • सकल नामांकन अनुपात (GER-Gross Enrolment Ratio)- 27.1% 
  • उच्च शिक्षा में लिंग समानता सूचकांक (GPI-Gender Parity Index)- 1.01
  • उच्च शिक्षा में छात्र-शिक्षक अनुपात- 26
  • पीएचडी करने वाले छात्रों की संख्या- 2.03 लाख

Find More Ranks and Reports Here