इटली के प्रधान मंत्री, जुसेपी कोंते (Giuseppe Conte) ने अपना सीनेट बहुमत खोने के बाद इस्तीफा दे देकर, महामारी और मंदी से जूझ रहे देश को राजनीतिक अनिश्चितता में छोड़ दिया. उन्होंने इतालवी राजनीतिक संकटों के अंतिम मध्यस्थ राष्ट्रपति सर्जियो मटारेला को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिन्होंने उन्हें केयरटेकर के तौर पर  आगे के कदमों पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया.


WARRIOR 5.0 Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams Banking Awareness Online Coaching | Bilingual


इटली पहला यूरोपीय देश था जिसने Covid -19 महामारी की पूरी ताकत का सामना किया था और तब से बुरी तरह से पीड़ित है, अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ गई और अब भी रोजोना 400 लोगों की मौत हो रही है. देश के कुछ हिस्से आंशिक लॉकडाउन के तहत हैं, टीकाकरण कार्यक्रम धीमा हो गया है और यूरोपीय संघ के रिकवरी फंडों में अरबों यूरो खर्च करने की योजना पर सहमति बन रही है.


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • इटली के राष्ट्रपति: सर्जियो मटारेला.
  • इटली की राजधानी: रोम; इटली की मुद्रा: यूरो.


Find More International News