बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF)ने रूसी शटलर निकिता खाकीमोव पर "सट्टेबाजी, छेड़खानी और अनियमित मैच परिणामों” के आरोप में 5 साल का प्रतिबंध लगाया है. खाकीमोव रूसी पुरुष टीम का हिस्सा था जिसने 2020 यूरोपीय टीम चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था.


WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


32 वर्षीय खाकीमोव को बीडब्ल्यूएफ के अखंडता नियमों को तोड़ने के लिए पाया गया, जिसमें एक खिलाड़ी से संपर्क करना और मैच में हेरफेर करने के लिए धन की पेशकश करना, बैडमिंटन के खेल पर दांव लगाना और BWF से छिपाने के लिए भ्रष्टाचार के अपराध के साक्ष्य को जानबूझकर नष्ट करना शामिल था.


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया.
  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की स्थापना: 5 जुलाई 1934.
  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन का अध्यक्ष: पौल-एरिक हॉयर लार्सन.


Find More Sports News Here