खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से फिट इंडिया साइक्लोथॉन के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया। यह मेगा साइकलिंग इवेंट 25 दिनों तक चलेगा, जो 7 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर 2020 तक चलेगा। इसका आयोजन देश भर के प्रत्येक जिले में आयोजित किया जाएगा। नागरिक फिट इंडिया की वेबसाइट पर पंजीकरण करके इसमें भाग ले सकते हैं।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


इसमें प्रतिभागी स्वयं द्वारा तय की दूरी तक प्रतिदिन साइकिल चला सकते हैं, और अपनी साइकिलिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं। साथ ही वे @FitIndiaOff को टैग कर सकते हैं और हैशटैग- FitIndiaCyclothon और #NewIndiaFitIndia का भी उपयोग कर सकते हैं ।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय खेल प्राधिकरण संस्थापक: युवा कार्य और खेल मंत्रालय
  • भारतीय खेल प्राधिकरण की स्थापना: 1982
  • भारतीय खेल प्राधिकरण मुख्यालय: दिल्ली
  • भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक: संदीप प्रधान.

Find More Sports News Here