जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद हरिवंश नारायण सिंह को पुनः राज्यसभा का उपसभापति चुना गया है। उन्होंने उच्च सदन में ध्वनि मत से जीत हासिल की। हरिवंश को राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने का प्रस्ताव भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा सदन में रखा गया था।
हरिवंश नारायण सिंह पहली बार 8 अगस्त, 2018 को राज्यसभा के उपसभापति चुने गए थे। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल अप्रैल 2020 में समाप्त हो गया था।
- राज्यसभा के सभापति: एम वेंकैया नायडू.

0 Comments