देश भर में लोगों की खुशहाली के लिए क्या जरुरी है, खुशहाली पर COVID-19 का प्रभाव, और विचारशील नेताओं की अंतर्दृष्टि के आधार सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करने वाली पहली ऑल इंडिया हैप्पीनेस रिपोर्ट 2020 जारी की गई है। यह अध्ययन प्रोफेसर राजेश के पिलानिया द्वारा मार्च और जुलाई 2020 के दौरान 16,950 लोगों के साथ किए राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण पर आधारित है।


राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की समग्र खुशहाली रैंकिंग:
  1. मिजोरम
  2. पंजाब
  3. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
    बड़े राज्यों में:
    1. पंजाब
    2. गुजरात
    3. तेलंगाना
      छोटे राज्यों में:
      1. मिजोरम
      2. सिक्किम
      3. अरुणाचल प्रदेश
        केंद्र शासित प्रदेशों में:
        1. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
        2. पुडुचेरी
        3. लक्षद्वीप
          खुशहाली पर COVID-19 का सबसे बुरा प्रभाव पड़ने वाले राज्य और केंद्र शासित प्रदेश:

          महाराष्ट्र, दिल्ली और हरियाणा में खुशहाली पर COVID-19 का सबसे बुरा प्रभाव देखा गया है, जबकि पुदुचेरी और जम्मू-कश्मीर पहले की स्थिति में हैं और मणिपुर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में खुशहाली पर COVID -19 का सबसे कम प्रभाव देखा गया है।