लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों को डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (डीआईए) का नया महानिदेशक एवं इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (इंटेलिजेंस) का डिप्टी चीफ बनाया गया है। DIA और DCIDS ऐसे विभाग है जो हाल ही में बनाए गए सैन्य मामलों के विभाग चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के अंतर्गत आते है।
DIA और DCIDS पर तीनों सशस्त्र बलों के तकनीकी और मानवीय खुफिया तंत्र का जिम्मा होता हैं। DIA का गठन1999 में हुई कारगिल घुसपैठ के बाद 2002 में मंत्रियों के एक समूह की सिफारिशों पर किया गया था। डीआईए सभी रक्षा-संबंधी खुफिया विभागों के लिए एक नोडल एजेंसी है, जो देश को सुरक्षित रखने के लिए उपग्रहों के साथ-साथ तकनीकी रूप से सूचना एकत्र करती है।
- 28 वें सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे.
- चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ: बिपिन रावत.
- भारतीय सेना का आदर्श वाक्य: “Service Before Self”
- भारतीय सेना का मुख्यालय: नई दिल्ली.

0 Comments