भारतीय भू-गर्भ सर्वेक्षण (Geological Survey of India) ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोने के भंडार की खोज की है। इस सोने के भंडार का अनुमान लगभग 3000 टन से अधिक लगाया गया है जो लगभग 12 लाख करोड़ रुपये के मूल्य के बराबर है। ये अनुमान भारत के वर्तमान सोने के भंडार से लगभग पांच गुना ज्यादा है। GSI द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि सोनभद्र में स्वर्ण भंडार खोजने का कार्य लगभग दो दशक पहले 1992-93 में शुरु किया गया था।


सोन पहाड़ी में सोने का भंडार लगभग 2,943.26 टन होने का अनुमान है, जबकि हरदी इलाके में इसके लगभग 646.16 किलोग्राम होने का अनुमान है।