अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी ने अफगानिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया हैं और दूसरी बार अफगानिस्तान के राष्ट्रपति बनेंगे। चुनाव आयोग ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति चुनावों के परिणामों की घोषणा की है।


अशरफ गनी ने 9,23,592 वोट एवं कुल मतों का 50.64% जीतकर राष्ट्रपति चुनाव जीता। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला अब्दुल्ला को हराया जिन्हें 7,20,841 वोट एवं 39.52% वोट प्राप्त हुए थे। चुनाव आयोग ने कहा कि देश के कुल 9.6 मिलियन मतदाताओं में से केवल 1.8 मिलियन अफगान नागरिकों ने ही मतदान किया।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अफगानिस्तान की राजधानी: काबुल; मुद्रा: अफगानी.