राजलक्ष्मी सिंह देव को दोबारा भारतीय रोइंग महासंघ (Rowing Federation of India - RFI) का अध्यक्ष चुना गया है। ये चुनाव भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के पर्यवेक्षक गोविंदराज की निगरानी में आयोजित किया गया।
- राजपाल सिंह, जी भास्कर, सौविक घोष और श्रीकुंवर कुरुप उपाध्यक्ष चुने गए.
- एमवी श्रीराम को RFI के महासचिव के रूप चुना गया.
- कृष्ण कुमार सिंह और चिरजीत धुकन को महासंघ का संयुक्त सचिव चुना गया.
- जसबीर सिंह, वेंकटेश्वर राव, इस्माइल बेग, जैकब और मंजूनाथ को कार्यकारी समिति का सदस्य चुना गया।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- भारतीय रोइंग महासंघ की स्थापना: 30 अगस्त 1976
- भारतीय रोइंग महासंघ का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र

0 Comments