गुरुग्राम स्थित फूड डिलीवरी स्टार्टअप और रेस्तरां एग्रीगेटर "Zomato" ने भारत में Uber Eats के व्यापार के अधिग्रहण की घोषणा की है। Uber Eats भारत में Uber Technologies Inc का फूड डिलीवरी व्यवसाय की शाखा है। अधिग्रहण ऑल-स्टॉक सौदे के तहत किया गया। अधिग्रहण के बाद Uber Eats का Zomato में 9.99% का मालिकाना हक़ होगा। यह सौदा लगभग 300-350 मिलियन डॉलर का होने की उम्मीद है। 2017 में Uber Eats के शुरू होने के बाद इसके साथ भारत के लगभग 26,000 रेस्तरां फूड डिलीवरी व्यवसाय में जुड़े हैं।
- Zomato के सीईओ: दीपिंदर गोयल
- Uber Technologies Inc के सीईओ: दारा खोसरोशाही

0 Comments