दूसरी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति का वक्तव्य जारी कर दिया गया है। वर्तमान और विकासशील वृहद आर्थिक स्थिति के आकलन के आधार पर, मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने अपनी बैठक में यह निर्णय लिया:
- तरलता समायोजन सुविधा (एलएएफ) के तहत पॉलिसी रेपो दर को 25 आधार अंक घटाकर तत्काल प्रभाव से 6.25% से 6.0% कर दिया है।
- नतीजतन, एलएएफ के तहत रिवर्स रेपो दर 5.75% और सीमांत स्थायी सुविधा (MSF) दर और बैंक दर 6.25% पर समायोजित है।
- 2019-20 के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि 7.2% पर अनुमानित है।
स्त्रोत - आरबीआई
उपरोक्त समाचार से एलआईसी एएओ मेन्स 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-- शक्तिकांत दास- आरबीआई के 25वें गवर्नर, मुख्यालय- मुंबई, कोलकाता में 1 अप्रैल 1935 को स्थापित।

0 Comments